रेवती नक्षत्र में जन्मी लड़कियां

रेवती नक्षत्र में जन्मी लड़कियां कैसी होती हैं

स्त्री जातक

1. शारीरिक गठन- वह अत्यन्त सुन्दर होगी। अपने आकर्षक, मनोहर व्यक्तित्व के कारण वह हजारों में पहचानी जाती है।

2. स्वभाव तथा सामान्य घटना- वह कुछ हठीले स्वभाव की होती है। दूसरों पर आधिपत्य जमाने की इच्छुक । नर जातकों की भांति यह भी धार्मिक, अन्ध विश्वासी तथा प्राचीन रूढ़ीवादी संस्कृति और सिद्धान्तों का दृढ़तापूर्वक पालन करती है।

3. शिक्षा, रोजगार/आय के साधन उसकी शिक्षा, कला, साहित्य अथवा गणित के क्षेत्र में होगी। वह व्यवसाय तथा अन्य क्षेत्रों में भी कार्यरत होगी अर्थात वह टेलीफोन आपरेटर, टाइपिस्ट, अध्यापिका या कम्पनियों की प्रतिनिधि के रूप में कार्य करती होगी। जब हितकारी ग्रहों की शुभ दृष्टि हो तो वह राजदूत के या सांस्कृतिक रूप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

4. पारिवारिक जीवन-उसे आर्द्रा नक्षत्र में उत्पन्न युवक से विवाह नहीं करना चाहिए, क्योंकि दम्पति में आपसी सामन्जस्य नहीं हो पायेगा और तलाक की नौबल आ सकती है। वह अत्यन्त स्नेहपूर्ण और सामन्जस्पूर्ण विवाहित जीवन व्यतीत करेगी।

5. स्वास्थ्य - उसके पैर में कुछ रोग हो सकता है। आंतों का अल्सर पेट की गड़बडी तथा कुछ मामलों में बहरापन भी देखा गया है।

Share Us On -

Scroll to Top